Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़-रायपुर में बिजली कर्मचारी के घर चोरी, अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने किया हाथ साफ

रायपुर।

राजधानी के डूंडा इलाके में दिमागदार चोरों ने दरवाजे में लगी कुंडी को अगल अंदाज में काटकर आसानी से घर में प्रवेश किया. घर में रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात के साथ एक लाख रुपए नगदी चोरों ने साफ कर दिया. मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है, जहां कांकेर में बिजली विभाग में पदस्थ कमर्चारी राधेश्याम प्रेमी का घर है.

कर्मचारी की पत्नी अपने बच्चों के साथ पति से मिलने कांकेर गई थी, इस बीच रात के अंधेरे में चोरों ने घर के दरवाजे में लगे एप्पल वाली कुंडी को काटकर अंदर प्रवेश किया. घर में रखे करीबन साढ़े पांच लाख रुपए के जेवर और एक लाख रुपए नगद को पार कर दिया. बताया गया कि पत्नी और बच्चे 17 नवंबर को पति से मिलने कांकेर गए थे. 19 नवंबर को लौटने पर दरवाले में लगी कुंडी के टूटा देख अंदर घर जाकर देखा तो गहने और नगद गायब थे. मुजगहन थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि मामले एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. सूने मकान को देखकर चोरों ने अपना निशाना बनाया है. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ जारी है.

 

#Chhattisgarh-Raipur#Theft in house#electricity employee

Source : Agency

पाठको की राय