छत्तीसगढ़-रायपुर में आरएसएस की समन्वय बैठक, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सामजिक और सेवा कार्य बताए जरूरी
रायपुर.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक रायपुर के रोहिणी पुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश ध्यक्ष किरण सिंह देव के अलावा मंत्री भी शामिल हुए। बैठक को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि बहुत आगे की सोचकर बैठक हो रही है। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बहुत से कार्य विभाजन हुए हैं।
सामाजिक कार्यों का विभाजन हुआ है। इन सब पर चर्चा होगी। इसके अलावा आगे के कार्यों की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी। निगम मंडल की नियुक्ति पर डिप्टी सीएम ने कहा कि निगम मंडल बाद का विषय है। पहले प्राधिकरण पर सीएम चिंता कर रहे हैं। जल्द इस पर निर्णय होगा। नवरात्र के पहले जारी होने के सवाल पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि नवरात्र तो अभी दूर है। वहीं आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारी के साथ हो रही बैठक में निकाय चुनाव, सदस्यता अभियान, सेवा पखवाड़ा समेत अन्य विषयों पर विचार विमर्श हो सकता है।
#Chhattisgarh-Raipur#RSS meeting#Deputy CM Vijay Sharma

पाठको की राय