Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-रायपुर की पेंट फैक्ट्री में भीषण आग में दो घंटे से हो रही ब्लास्टिंग, सहम उठे ग्रामीण

रायपुर/धरसीवां.

तिल्दा नेवरा के औद्योगिक क्षेत्र बरतोरी में स्थित संजय केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. दो घंटे से प्लांट में भारी ब्लास्टिंग जारी है. आग की लपटें भारी तेज है, जिससे क्षेत्रवासी भी सहम उठे हैं. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है.

आग बुझाने का काम जारी है. जानकारी के मुताबिक, पेंट बनाने वाली इस फैक्ट्री में सुबह तकरीबन आठ बजे एक टैंकर में ब्लास्ट हो गई, जिससे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल अग्निशमन के साथ मौके पर पहुंच गया है. आग की लपटें इतनी तेज है कि पूरा प्लांट बुरी तरह से इसकी चपेट में आ गया है. अभी भी प्लांट में भारी ब्लास्ट हो रहा है. इस हादसे में एक मजदूर झूलसा है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गाय है.

 

#Chhattisgarh-Raipur#paint factory

Source : Agency

पाठको की राय