Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-रायपुर में नाबालिग बच्चे ने चाकू दिखाकर की लूट की घटना, तीन को किया गिरफ्तार

रायपुर.

राजधानी रायपुर में अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन लूट, चोरी, डकैती जैसे घटनाएं सामने आ रही है। नाबालिग भी बेखौफ होकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामला रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। दो नाबालिग समेत तीन लोगों ने रास्ते से गुजर रहा व्यक्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है।

साथ ही अश्लील गाली के साथ मारपीट भी किया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीडी नगर थाना पहुंचकर प्रार्थी गोपाल सागर ने बताया कि 31 अगस्त को रात पौने 12 बजे अपना घर जा रहा था। इस दौरान डीडी नगर क्षेत्रांतर्गत तीन अज्ञात लड़कों ने बेखौफ होकर बीच रास्ते में प्रार्थी का गाड़ी रोक दिया। इसके बाद छीना झपटी की। साथ ही अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान प्रार्थी के मोपेड वाहन को लूटकर फरार हो गए। इस पूरे मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की और जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाशी में जुट गई। इस मौके पर पुलिस को प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने  चंगोराभाठा निवासी भूपेन्द्र मरकाम उर्फ गोल्डी की पतासाजी कर पकड़ा गया। गोल्डी से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके लोगों के साथ लूट की घटना दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर लूट की अंजाम देना बताया। जिस पर टीम के सदस्यों ने प्रकरण में संलिप्त दोनों नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है। तीनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से लूट की एक नग मोपेड वाहन और चोरी की एक नग एक्सेस वाहन और घटना में प्रयुक्त एक नग स्कूटी जब्त किया गया। इसकी कीमत एक लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है।

 

#Chhattisgarh-Raipur#minor child#knife robbery

Source : Agency

पाठको की राय