Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया पुण्य स्मरण, 'भारत रत्न अटल हम सभी के प्रेरणा स्रोत'

रायपुर।

देश आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के तौर पर मना रहा है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्मरण किया.

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे. उनका नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी. अटल जी के सपनों को साकार करते हुए ही छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है. अटल जी के मूल्यों को आत्मसात कर हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक राजेश मूणत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

 

#Chhattisgarh-Raipur#Chief Minister Sai#Bharat Ratna Atal ji

Source : Agency

पाठको की राय