Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-रायपुर के बीजेपी कार्यकर्ता तीर्थयात्रा पर रवाना, सीएम साय और स्पीकर रमन ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को तीर्थस्थल भ्रमण कराने के लिये बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये। रायपुर के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के करीब 600 कार्यकर्ताओं को सीएम साय ने शुभकामना देकर तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया। ये कार्यकर्ता अयोध्या, बनारस, प्रयागराज, चित्रकूट और मैहर की तीर्थ यात्रा करेंगे।

विधानसभा के करीब शीतलबाड़ी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, श्याम नारंग, अनिल अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत सहित बीजेपी नेताओं ने बसों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि सभी लोग तीर्थ यात्रा में जा रहे हैं। आप सभी लोगों को प्रणाम है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में धरसीवां के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम किया सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन है। तीर्थ यात्रा की शुरुआत डॉ. रमन सिंह ने की थी। लाखों लोगों ने उस समय तीर्थ यात्रा की। रामलीला दर्शन योजना के नाम से आगे बढ़ाने का काम हम लोग कर रहे हैं। सभी यात्रियों को शुभकामनाएं और बधाई सभी देवभूमि में जाकर छत्तीसगढ़ में सुख, शांति और समृद्धि आए इसकी सभी लोगों को कामना करना है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी। नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में करीब 12 एसी बसों और सात इनोवा कारों से सभी भाजपायी सात दिवसीय प्रवास के लिए रवाना हुए।

 

#Chhattisgarh-Raipur#BJP workers#CM Sai#Speaker Raman

Source : Agency

पाठको की राय