Monday, October 19th, 2026

छत्तीसगढ़-रायपुर में अवैध रेत परिवहन करते 12 वाहन जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

रायपुर।

रायपुर खनिज विभाग ने रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अभनपुर क्षेत्र में बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत का अवैध परिवहन करते 12 वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की गई है. खनिज अधिकारी ने बताया कि उक्त वाहनों से लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए की अर्थदंड जमा कराई जाएगी. खनिज विभाग की टीम ने 28 और 29 दिसंबर की दरमियानी रात ये कार्रवाई की है.

बता दें कि गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम पारागांव में कोलियरी एवं पारागांव के मध्य स्थित अटल चौक वाली रास्ते से महानदी की सीना लगातार छलनी किया जा रहा है. पिछले कई दिनों से 3-4 पोकलेन मशीनों से लगातारअवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है. कुछ दिन पहले भी कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर बिना रॉयल्टी पर्ची के खनिजों का अवैध परिवहन करते 21 वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया था. इन जब्त वाहनों से जुर्माना भी जमा कराया गया.

 

#Chhattisgarh-Raipur#sand#vehicles seized

Source : Agency

पाठको की राय