Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में बकरी चराने गई महिला की मौत, जंगल में मिला शव

रायगढ़.

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र बकरी चराने जंगल गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भण्डारपारा की एक महिला सुबह 10 बजे गांव की एक महिला सिरसिला टोप्पो बकरी चराने जंगल गई थी।

दोपहर के समय बारिश होने के बाद भी महिला घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने महिला की खोजबीन शुरू की, तब उन्होंने देखा कि महिला जंगल में पड़ी मिली। इसके बाद परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ लाया गया, जहां मौके पर मौजूद डाक्टर ने प्रारंभिक जांच में ही महिला को मृत घोषित कर दिया। गांव के ग्रामीणों के द्वारा आशंका जताई जा रही है कि बारिश के दौरान गाज की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई होगी। वहीं, डाक्टरों नें बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला के मौत के कारणों का पता चल सकेगा। बहरहाल महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।

 

#Chhattisgarh-Raigarh#woman dies#graze goats

Source : Agency

पाठको की राय