Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में शादी का झांसा देकर लड़की से बनाए शारीरिक संबंध, एक साल बाद विवाह से मुकरा

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी के सुनहरे सपने दिखाकर अपने साथ रायगढ़ लाकर लिव इन में रखकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकर जाने वाले फरेबी आशिक के खिलाफ पीड़िता ने रिपोर्ट लिखाई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पिछले साल 2023 में एक शादी समारोह में अनुराग विश्वकर्मा निवासी टिमरलगा सारंगढ़ युवती से मिला था और अनुराग के द्वारा मोबाइल नंबर मांगने पर युवती ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया था। जिसके बाद दोनों ने फोन के जरिये एक दूसरे से बातचीत करना शुरू कर दी थी। इस बीच अनुराग ने फोन पर युवती को बोला कि तुमको पसंद करता हूं, शादी करूंगा बोलते हुए प्यार का इजहार किया। जिससे पीड़िता उसकी बातों में आ गई थी।

 

#Chhattisgarh-Raigarh#physical relations#luring marriage

Source : Agency

पाठको की राय