Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में फेसबुक फ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर बनाया फर्जी अकाउंट, बदनाम करने अश्लील फोटो पोस्ट

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक फेसबुक फ्रेंड के द्वारा युवती का इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बनाकर युवती को बदनाम करने की नीयत से अश्लील फोटो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती के भाई ने 18 अक्तूबर को कोतरारोड़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि 17 अक्तूबर को उसकी बहन की सगाई तय हुई थी। अगले दिन एक परिचित युवक ने उन्हें बताया कि उसकी बहन की अश्लील तस्वीरें एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई हैं। जब परिवार ने सदस्यों ने इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किया, तो पता चला कि यह फेक आईडी युवती के नाम से बनाई गई थी, जिस फर्जी अकाउंट पर उसकी तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की गई थी। इस घटना से परिवार को गहरा आघात पहुंचा, और उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

 

#Chhattisgarh-Raigarh#Facebook friend#Instagram fake account

Source : Agency

पाठको की राय