Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में डिलीवरी ब्वॉय को चाकू की नोक पर तीन आरोपियों ने लूटा, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फिल्मी अंदाज में डिलीवरी ब्वॉय का रास्ता रोककर चाकू की नोक पर लूट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक भुवनेश्वर नायक ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट कराते हुए बताया कि वह तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हमीरपुर संतनगर का रहने वाला है और वह बड़ेरामपुर शराब दुकान के पास स्थित एमेजान कार्यालय में डिलीवरी ब्वाय के रूप में काम करता है।

कल सुबह वह सामान की डिलीवरी करने के लिये अपनी मोटर सायकल से पूंजीपथरा की तरफ गया हुआ था। पीड़ित युवक ने बताया कि वह ग्राहको को सामान देकर व पैमेंट लेकर अपने घर हमीरपुर चला गया था जहां से कल का पैमेंट 10 हजार रूपये जो कि घर में रखा था उसे लेकर वापस पूंजीपथरा आया, बाद गेरवानी, सराईपाली का सामान डिलीवरी किया जहां से उसे कुल 6 हजार 728 रूपये मिला था उसे भी अपने पर्स में रखा।

16 हजार 728 रूपये की लूट
पीड़ित युवक ने बताया कि पर्स में कुल 16 हजार 728 रूपये एवं आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, वोटर आईडी रखा था शाम 06 बजे लगभग गेरवानी से निकलकर अपने मो0 सायकल से उर्दना की तरफ आ रहा था कि इसी बीच शाम करीब साढ़े 06 बजे लाखा केलो डेम गेट के पहले मेन रोड पर पहुंचा ही था कि एक काले रंग की मोटर सायकल में तीन अज्ञात व्यक्ति आये और अपना मो0सा0 को आगे खडा करते हुए दो लोगों के द्वारा पीछे से पकड़कर गाड़ी से उतारकर चाकू की नोक पर पर्स में रखे नगदी रूपयों की लूट करते हुए धक्का मारते हुए फरार हो गए।

चाकू से किया था हमला
पीड़ित भुवनेश्वर ने यह भी बताया कि अज्ञात युवकों के द्वारा पर्स की लूट के दौरान उसके गले, दाहिने कलाई के पास चाकू मार दिया फिर तीनों अज्ञात लुटेरे बाईक से गेरवानी की तरफ भाग निकले। इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने अपने साथी को घटना से कराया। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस एक टीम बनाकर आरोपियों के बताए गए हुलिये के अनुसार आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।

 

#Chhattisgarh-Raigarh#delivery boy robbed

Source : Agency

पाठको की राय