Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़ क्वांटिफेयबल डाटा आयोग का पोर्टल आज से फिर खुला

रायपुर
राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वे के लिए छत्तीसगढ़ क्वांटिफेयबल डाटा आयोग के पोर्टल पर इन वर्गो के जिन व्यक्तियों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है या जो छुट गए हैं, उनके लिए एमओपी - यूपी राउण्ड  के तहत अवसर देते हुए पंजीयन हेतु आज से पोर्टल पुन: खोला जा रहा है। छत्तीसगढ़ क्वांटिफेयबल डाटा आयोग के सचिव ने अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों से पोर्टल या मोबाईल एप्प के माध्यम से इस अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन अवश्य कराने की अपील की है।  

आयोग के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार पोर्टल खोले जाने पर पंजीयन किये जाने एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही किये जाने के संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत आने वाले समस्त नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के अधिकारियों एवं पंचायत विभाग के अंतर्गत आने वाले समस्त जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत के अधिकारियों तथा समस्त जिला नोडल एवं जनपद नोडल अधिकारियों को वीसी के माध्यम से समय सीमा में इस महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ क्वांटिफेयबल डाटा आयोग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वे का कार्य सितम्बर 2021 से प्रारंभ हुआ है, जो प्रगति पर है।

 

#chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय