Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में गर्भवती गाय को पत्थर-डंडे मारकर की हत्या, बारिश में बाड़ी में घुसने पर हुआ नाराज

बिलासपुर.

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। जिसमें एक गाय को पत्थर और डंडे से बेरहमी से पीटा गया है। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। गौसेवा धाम के गौ सेवकों ने थाने का घेराव कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हालांकि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच  कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल, पूरा मामला सिरगिट्टी क्षेत्र के महिमा नगर का है। बताया जा रहा है वहां रहने वाले श्याम दास मानिकपुरी ने एक गर्भवती गाय पर क्रूरता से हमला कर दिया। जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाय प्रतिदिन आरोपी के घर के पास आकर बैठती थी। बारिश होने पर उसके बाड़ी में घुस जाती थी। इससे श्यामदास नाराज था। देर शाम बारिश होने पर गाय बाड़ी में चली गई। इसकी जानकारी लगने पर श्याम को गुस्सा आया और गाय को डंडे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। साथ ही पत्थर फेंकना चालू कर दिया। लगातार हमले के बाद बेजुबान गाय तड़प-तड़प कर मर गई। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इसके बाद गौ सेवक थाने पहुंचे और आरोपी श्याम दास के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुट गई है।

 

#Chhattisgarh-Bilaspur#Pregnant cow killed

Source : Agency

पाठको की राय