Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिवसेना के पदाधिकारी गए नागपुर, मुख्यमंत्री शिंदे से करेंगे मुलाकात


रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिवसेना के पदधिकारी मंगलवार को नागपुर के लिए रवाना हुए जहां महाराष्ट्र के मुख्यमन्त्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी देंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता सन्तोष शुक्ला, प्रदेश महासचिव सचिव रेशम जागड़े सहित अन्य पदाधिकारी नागपुर के लिए मंगलवार की सुबह रवाना हुए। जहां सभी पदाधिकारी महाराष्ट्र के मुख्यमन्त्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे और 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं सगठन को कैसे मजबूत किया जा सकता है इस संदर्भ में चर्चा की जाएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय