Wednesday, October 21st, 2026

Chhattisgarh: पीएम मोदी का कवर्धा को तोहफा, नए केन्द्रीय विद्यालय भवन का करेंगे लोकार्पण

कबीरधाम.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को 20.56 करोड़ रुपये से निर्मित कबीरधाम जिले के ग्राम महराजपुर स्थित नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। भवन के वर्चुअल लोकार्पण की तैयारियों पूरी कर ली गई है। इस लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय विद्यालय भवन निर्माण कार्य की आधारशीला वर्ष 2017 में रखी गई थी।
वर्तमान में केन्द्रीय विद्यालय कक्षा 11वीं तक संचालित है। जिसमें 486 विद्यार्थी अध्यनरत है। अध्यनरत विद्यार्थियों में 248 छात्र और 238 छात्राएं शामिल हैं। नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन में सभी कक्षाएं उच्च स्तरीय तरीके से बनाएं गए हैं।

परिसर में खेल, संगीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त जगह तैयार की गई है। केन्द्रीय विद्यालय वर्तमान में आउटडोर स्टेडियम परिसर कवर्धा में संचालित हो रही है। नए भवन में शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है।

 

#Will inaugurate#new Kendriya Vidyalaya#PM Modi#gift to Kawardha

Source : Agency

पाठको की राय