Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-कांकेर में खड़े ट्रैक्टर से टकराई पिकअप, एक महिला की मौत और 8 लोग घायल

कांकेर.

जिले के अमोडा मार्ग में देर रात पिकअप वाहन खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई. बताया जा रहा है कि नहावन कार्यक्रम से लौटने के दौरान करना गांव के पास ग्रामीणों से भरी वाहन हादसे का शिकार हो गई. पिकअप में 25 ग्रामीण सवार थे. मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई है.

साथ ही 8 लोग घायल हुए हैं. कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण अमोडा में नहावन कार्यक्रम से गौरगांव वापस लौट रहे थे. पिकअप वाहन में करीब 25 लोग सवार थे. इसी बीच करना गांव के पास एक खड़ी ट्रैक्टर से पिकअप टकरा गई. जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई. वहीं 8 ग्रामीण घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया.

 

#Chhattisgarh-Kanker#Pickup collided tractor

Source : Agency

पाठको की राय