Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-गौरेला में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, युवती ने थाने में पीड़िता ने लगाई गुहार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही.

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में गौरेला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले में रहने वाले युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है। मामला गौरेला थानाक्षेत्र के सीमावर्ती गांव में रहने वाली युवती से जुड़ा हुआ है।

युवती की पहचान मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के जरियारी गांव में रहने वाले चंद्रप्रकाश नाम के युवक से हुई। युवक ने पीड़िता के साथ मेल मिलाप बढ़ा और उसके बाद युवक युवती से शादी करने की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। जब भी पीड़िता चन्द्रप्रकाश से शादी को लेकर बात करती तो चंद्रप्रकाश गोल मोल जवाब देता। जिसके बाद भी पीड़िता आज नहीं कल उसकी शादी चंद्रप्रकाश से हो जाएगा। सोचती रहती पर धीरे-धीरे समय बीतने लगा और इसके बाद जब युवती के द्वारा चंद्रप्रकाश पर शादी करने का दबाव बनाने लगी तो चंद्रप्रकाश पीड़िता का फोन नहीं उठाया।
जिसके बाद काफी प्रयास के बाद भी जब दोनों की शादी को लेकर बात नहीं बनी तो पीड़िता ने गौरेला थाने पहुंचकर मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले में रहने वाले जरियारी गांव निवासी चंद्रप्रकाश के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसमें पीड़िता ने बतलाया कि आरोपी युवक के द्वारा शादी करने का झांसा देकर उंसके साथ शारीरिक शोषण किया गया है।

आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार -
पीड़िता की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के रहने वाले चंद्रप्रकाश के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।।और मामले की जांच में जुट गई है।
- ओम चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जीपीएम

 

#Chhattisgarh-Gaurela#Physical exploitation

Source : Agency

पाठको की राय