Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-रायपुर में अस्पताल की पांचवीं मंजिल से गिरा मरीज, तड़प-तड़पकर हुई मौत

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पांचवीं मंजिल से गिरकर मरीज की मौत हो गई। मामला तेलीबांधा थाने क्षेत्र का है। बताया जाता है कि मरीज मानसिक रूप से बीमार था। इस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना के पीछे की वजह क्या है। शाम को वो अस्पताल की पांचवीं मंजिल से गिर गया। काफी ऊंचाई से गिरने की वजह से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम राम बिसवाल (60 साल) था। वह ओडिशा का निवासी था। पुलिस अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। कहीं ये हादसा या सुसाइड तो नहीं है, सभी  पहलुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

 

#Chhattisgarh-Raipur#Patient died#fifth floor fell

Source : Agency

पाठको की राय