Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-कांकेर में माता-पिता ने की शराबी बेटे की हत्या, दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर.

कांकेर में 15 अगस्त को परलकोट क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है, शव के गले और सर पर धारदार हथियार से कई वार किए जाते हैं साथ ही शव के दोनों पंजे भी कटे मिलते हैं। इसके बाद से पखांजूर पुलिस लगातार मामले की तमाम पहलुओं पर जांच करती है और लगातार कई लोगों से पूछताछ की जाती है।

पुलिस लगातार परिजनों से भी पूछताछ करती है जिसमें मृतक युवक के माता-पिता के बयान और कॉल डाटा में मिसमैच पाया जाता है, इसके बाद पुलिस का शक गहराता है और पुलिस माता-पिता से कड़ाई से पूछताछ करती हैं इसके बाद माता-पिता दोनों अपना जुर्म कबूल कर लेते हैं। पखांजुर एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था और आए दिन घर में इस बात को लेकर विवाद होता था। युवक चोरी और मारपीट जैसे गलत कामों में भी संलिप्त था जिससे परेशान होकर माता-पिता ने उसकी हत्या कर दी। युवक ने अपने पिता पर कई बार हाथ उठाया था इसलिए क़त्ल के बाद गुस्से में युवक के पिता ने उसके दोनों पंजे ही काट डाले। 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पखांजूर पुलिस ने अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझा ली है और माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

#Chhattisgarh-Kanker#drunkard son killed

Source : Agency

पाठको की राय