Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सड़क पर लगाया फलस्तीन का झंडा, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

बिलासपुर.

बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र में फलस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर मंगलवार की शाम हिन्दू संगठनों ने तारबहार थाने का घेराव कर फलस्तीन का झंडा लहराने वालों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल, जहां एक तरफ सोमवार को पूरे देश में जश्न मनाया का माहौल था।

तो वहीं छत्तीसगढ के बिलासपुर में तारबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सड़क पर कुछ अज्ञात लोगों ने फलस्तीन का झंडा लगा दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ तब एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर फलस्तीन झंडे की तरह लगे हुए झंडों को उतरवाया और जांच पड़ताल शुरू की।

 

#Chhattisgarh-Bilaspur#Palestine flag

Source : Agency

पाठको की राय