Chhattisgarh: धान खरीदी की तिथि बढ़ाई गई; अब किसान इस तारीख तक बेच सकते हैं धान,शनिवार-रविवार को भी होगी खरीदी
रायपुर.
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने धान खरीदी की तिथि बढ़ा दी है। अब कृषक 4 फरवरी तक धान बेच सकते हैं। सबसे बड़ी और खास बात ये है कि अब शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी होगी। सीएम विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 4 फरवरी रविवार तक धान खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने किसानों की दिक्कतों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद धान खरीदी की अंतिम तिथि को 4 फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश यानी शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी।
#Paddy procurement#date extended#purchase on Saturday-Sunday

पाठको की राय