Monday, October 19th, 2026

छत्तीसगढ़ : सुकमा में नक्सली मुठभेड़ में एक एसआई का बलिदान, एक कांस्टेबल घायल; चार संदिग्ध गिरफ्तार

सुकमा.

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार सुबह करीब सात बजे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ 165वीं बटालियन के सब-इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी बलिदान हो गए। जबकि कांस्टेबल रामू घायल हो गए। घायल जवान को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और सीआरपीएफ, कोबरा और जिला बल द्वारा आसपास के इलाके की सघन सर्चिंग की जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा में सीआरपीएफ के 165वीं बटालियन की माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी की शहादत को नमन किया है। उन्होंने घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार जनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल जवान रामू के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। रामू को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है।

 

#martyred#Naxalite#encounter

Source : Agency

पाठको की राय