Monday, October 19th, 2026

छत्तीसगढ़-रायपुर में पत्रकार को मारने की धमकी देने वाला अधिकारी गिरफ्तार, फारेस्ट चेक पोस्ट में अवैध वसूली का भंडाफोड़

रायपुर।

राजधानी रायपुर के पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाला फॉरेस्ट रेंजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पत्रकार ने वन विभाग के चेक पोस्ट में हो रही अवैध वसूली का खुलासा किया था। वन विभाग के अधिकारी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को सिहावा से गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पिछले दिनों धमतरी जिले में वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध वसूली का खेल चल रहा था, जिसमें वाहन चालकों से बिना पावती या रसीद के 20 से 50 रुपए तक की वसूली की जा रही थी।  पत्रकार संदीप शुक्ला ने बोराई चेक पोस्ट में अवैध वसूली का भंडाफोड़ किया था। अधिकारी नरेश चंद्र देवनाग ने गुस्से में आकर पत्रकार संदीप शुक्ला को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

 

#Chhattisgarh-Raipur#Forest Officer arrested#journalist threateneded

Source : Agency

पाठको की राय