Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-बेमेतरा की सरकारी शराब दुकान से नौ लाख चोरी, पुलिस को कर्मचारियों पर शक

बेमेतरा.

बेमेतरा जिले के एक सरकारी शराब दुकान में चोरी की वारदात हुई है। यह मामला साजा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत देवकर का है। जानकारी अनुसार देवकर के सरकारी शराब दुकान से 9 लाख 20 हजार 680 रुपए को अज्ञात चोर ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को चोरी किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आज सुबह शराब दुकान में पुलिस की टीम पहुंची हुई थी।

पुलिस के अनुसार अज्ञात चोर ने ताला को खोलकर रुपए चोरी किया है। इसके अलावा दुकान में लगे सीसीटीवी केबल को काट दिया था। इस कारण सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल सका है। पुलिस को यहां काम करने वाले प्लेसमेंट कर्मचारियों के ऊपर शक है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रहीं है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। वर्तमान में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि प्रदेश में 2017-18 से खुद सरकार द्वारा इन शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है। इसके संचालन को लेकर सरकार ने दुकानों में प्लेसमेंट कर्मचारी तैनात किए है। हालांकि, शराब की बिक्री व अन्य कामकाज सीधे आबकारी विभाग के कंट्रोल में रहते है। 2017-18 के पहले शराब दुकान को ठेका के माध्यम से संचालित किया जा रहा था।

 

#Chhattisgarh-Bemetara#liquor shop

Source : Agency

पाठको की राय