Saturday, October 24th, 2026

27 मई से 7 दिनों तक प्रभात टॉकीज में छत्तीसगढ़ फिल्मों का होगा नि:शुल्क प्रदर्शन

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ फिल्म महोत्सव के आयोजनकतार्ओं ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रायपुर में 27 मई से आयोजित होने वाले 7 दिवसीय छत्तीसगढ़ फिल्म महोत्सव में शामिल होने का आमत्रंण और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए आयोजनकतार्ओं को धन्यवाद दिया। छत्तीसगढ़ी फिल्म निमार्ता एवं निर्देशक मोहन सुंदरानी ने मुख्यमंत्री को बताया कि 27 मई से 7 दिनों तक रायपुर के प्रभात टॉकिज में 28 फिल्मों का नि:शुल्क प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर फिल्म निमार्ता अलख राय, अजय दुबे, लकी साही एवं योगेश्वरानंद नेताम मौजूद थे।

 

#Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय