Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़ मानसून सत्र: व्यापार विहार के लिए पेयजल मामला विधानसभा में

बिलासपुर
आज छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन विधायक शैलेष पांडेय ने बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े व्यापारिक क्षेत्र व्यापार विहार के व्यापारियों से जुड़े ज्वलंत मुद्दे पेयजल समस्या को लेकर प्रश्न लगाया। उन्होंने पूछा कि व्यापार विहार में व्यापारियों के लिए पानी की सुविधा हेतु राज्य शासन द्वारा क्या प्रयास किया गया है, कितनी राशि का आवंटन किया गया ? एवं कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएं।

 विधायक शैलेष पांडेय ने फिर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार से व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यक्तिगत मुलाकात की, मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पेयजल सुविधा हेतु आर.ओ प्लांट स्थापना के लिए 11 अगस्त 2021 को ही 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जिसकी निविदा आमंत्रण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

ज्ञात हो कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के वजह से यह कार्य 1 साल तक लंबित रहा। निविदा आमंत्रण की कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत व्यापार विहार क्षेत्र में जल्द ही आर. ओ प्लांट की स्थापना की जाएगी एवं व्यापारियों की पेयजल समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

 

#Chhattisgarh Monsoon Session

Source : Agency

पाठको की राय