Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-रामनुजगंज में मंत्री रामविचार नेताम ने किया पौधरोपण, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में दिया सन्देश

रामनुजगंज.

रामनुजगंज में कृषि मंत्री रामविचार नेताम धर्मपत्नी पुष्पा नेताम के साथ सनावल सूर्यपप्रकाश मेमोरियल स्कूल में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान शुरुआत की। नेताम ने इस अवसर पर कहा कि सबको अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उसके संरक्षण कीय जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान से अधिक से अधिक लोगों के जुड़ने का आह्वान किया। रामविचार नेताम ने कहा कि हमें पेड़ लगाने के साथ-साथ इसके संरक्षण का भी पूरा ध्यान देना है। अवसर पर उन्होंने अपने गृह ग्राम सनावल में आम,नीम का पौधा लगाया। इस दौरान बलवंत सिंह,राम चरित्र सोनवानी, मुंद्रिका सिंह , सनावल सरपंच श्री मुंशीराम सिंह जी, सुखदेव सिंह,  प्रमोद गुप्ता, सुनील तिवारी ,कृपाल कुशवाहा,  नारद यादव , बबला नंद सिंह , पुष्कांत यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

#Chhattisgarh-Ramanujganj#Minister Ramvichar Netam

Source : Agency

पाठको की राय