Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जनदर्शन में मिली मिनी गोल्फर, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों ने सुनाए अनुभव

रायपुर.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज जनदर्शन में 37वें राष्ट्रीय खेल के दौरान मिनी गोल्फ में कांस्य पदक जीतकर लौटी महासमुंद निवासी चयन कुमारी और रायपुर की रंजीता खलको ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी उपलब्धि से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आगामी 25-30 अगस्त तक दक्षिण कोरिया में आयोजित इंटरनेशनल वुड बॉल में हिस्सा लेने के लिए वे लोग दक्षिण कोरिया जा रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने दोनों खिलाड़ियों की हौसल अफजाई करते हुए इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मिनी गोल्फ में कांस्य पदक जीतकर लौटी महासमुंद निवासी चयन कुमारी और रायपुर की रंजीता खलको ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बताया कि आगामी 25-30 अगस्त तक इंटरनेशनल वुड बॉल में हिस्सा लेने दक्षिण कोरिया जा रही हैं।

 

#Chhattisgarh-Chief Minister#Vishnu Dev Sai#players met in jandarshan

Source : Agency

पाठको की राय