Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में खनिज टीम का देर रात छापा, माउंटेन मशीन-हाइवा समेत आठ वाहन जब्त

बिलासपुर.

बिलासपुर खनिकर्म विभाग ने बीती रात में ग्राम कुकुर्दीकला, अमलडीहा, उदयबंद, गतौरा लोधीपारा, लोफंदी, सेंदरी, कछार निरतू और धुरीपारा मंगला क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की। रात लगभग 3 बजे ग्राम कुकुर्दीकला, थाना एवं तहसील-पचपेड़ी में शिवनाथ नदी के भीतर दो नग चैन माउंटेड मशीन को खनिज रेत के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर नदी के बाहर खड़ा कर जब्त कर सील कर दिया गया है।

दो नग लोड हाइवा को नदी के रास्ते में फंसे होने के कारण चैन माउंटेड मशीन मालिक के सुपुर्दगी में दिया गया। एक हाइवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जब्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी की अभिरक्षा में रखा गया है। ग्राम गतौरा में मुरूम मिक्स चिल्ली पत्थर का अवैध परिवहन करते दो ट्रेक्टर को जब्तकर पुलिस थाना सरकंडा के अभिरक्षा में रखा गया है। ग्राम कछार मे खनिज रेत के अवैध परिवहन करते एक ट्रेक्टर को जब्त कर पुलिस थाना कोनी के अभिरक्षा में रखा गया है। सभी के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

#Chhattisgarh-Bilaspur#Mineral team raided

Source : Agency

पाठको की राय