Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-मनेन्द्रगढ़ का पूर्व स्वतंत्रता सेनानी परिवार को नहीं मिली जमीन, 15 अगस्त को करेगा आमरण अनशन

मनेन्द्रगढ़/रायपुर.

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्व. मौजीलाल जैन को शासन द्वारा वर्ष 1974-75 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के सम्मान के रूप में जमीन दी गई थी, लेकिन आज तक उसका लाभ उनके वारिसों को नहीं मिल पाया है। अगले महीने में देश जब आजादी का पर्व मनाएगा तो मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक स्वतंत्रता सेनानी का परिवार स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व 14 अगस्त को आमरण अनशन पर बैठेगा।

मनेन्द्रगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्व. मौजीलाल जैन को शासन द्वारा वर्ष 1974-75 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के सम्मान के रूप में जमीन दी गई थी, लेकिन आज तक उसका लाभ उनके वारिसों को नहीं मिल पाया है। जिससे अब परिवार के लोग दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

 

#Chhattisgarh- Manendragarh#former freedom fighter family

Source : Agency

पाठको की राय