Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंडी समिति की कार्रवाई, 2 दिनों में 80 क्विंटल अवैध धान जब्त

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार अवैध धान जब्त किया जा रहा है। आज शुक्रवार को 55 क्विंटल अवैध धान भंडारण जब्त किया गया है। वहीं गुरूवार को 30 क्विंटल अवैध धान भंडारण जब्त किया गया था।

अवैध धान भंडारण और परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में कृषि उपज मंडी समिति भटगांव के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा निरीक्षण के दौरान ग्राम गिरसा निवासी हेमलाल साहू के प्रतिष्ठान में 55 कट्टा ,वजन 22 क्विंटल अवैध भंडारण के रूप में पाया गया, जिसके विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत उक्त धान को जब्त करने की कार्यवही की गई।
दूसरी ओर सारंगढ़ के मंडी सचिव राजेंद्र धुर्वे, कर्मचारी अर्जुन सिंह ठाकुर ने सारंगढ़ मंडी के पंजीकृत फर्म गोगाजी ट्रेडर्स ग्राम भोजपुर के दुकान के निरीक्षण में 75 बोरी (30 क्विंटल) अवैध धान भंडारण पाया गया, जो मंडी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लघंन होने के कारण जप्ती प्रकरण बनाया गया।

 

#Chhattisgarh-Sarangarh-Bilaigarh#Mandi Samiti action#paddy seized

Source : Agency

पाठको की राय