Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-महासमुंद के कलेक्टर मलिक ने सुनी आवेदकों की मांग एवं समस्याएं, शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

महासमुंद।

कलेक्ट्रेट में आयोजित जन चौपाल में आज कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जन चौपाल में आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 14 आवेदकों ने अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर रवि साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज खांडे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने कहा। आज जन चौपाल में अवैध कब्जा हटाने, ऋण पुस्तिका प्रदान करने, खाता बंटवारा एवं नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्वीकृति सहित अन्य समस्याओं  को लेकर आवेदकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया।

 

#Chhattisgarh-Mahasamund#Collector Malik

Source : Agency

पाठको की राय