Monday, October 26th, 2026

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 26 से

रायपुर। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 2021 (मुख्य एवं अवसर परीक्षा) तथा उर्दू अदीब, उर्दू माहिर प्रमाण पत्र परीक्षा 2021 26 से 31 जुलाई तक आयोजित की गई है। कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा एवं बचाव को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षार्थियों को अग्रेषण केंद्र से परीक्षा सामग्री 23 एवं 24 जुलाई को वितरित की जाएगी। समस्त परीक्षार्थी अपने घर से ही परीक्षा देंगे। रायपुर के परीक्षार्थियों को उर्दू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर से परीक्षा सामग्री प्रदान की जाएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय