Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: सहायक आयुक्त के आवास पर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा, खंगाले दस्तावेज

कोरबा.

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि तड़के सुबह टीम सहायक आयुक्त के घर पर पहुंची। जहां दो वाहनों में नौ सदस्य सवार थे। सहायक आयुक्त के घर पर कार्रवाई जारी है और तमाम दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। एंटी करप्शन की टीम बीती शाम सात बजे पहुंची थी। जहां आबकारी सहायक आयुक्त के घर पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद टीम ने घर पर सील बंद की कार्रवाई कर दी। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। तड़के सुबह टीम फिर से मौके पर पहुंची।

जहां सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी को तलब किया गया। इसके बाद सील बंद कमरे को खोलकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त के घर के बाहर कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर तैनात है। जहां जांच जारी है। बताया जा रहा है कि आबकारी सहायक आयुक्त चर्चित अधिकारी है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम सहायक आयुक्त के बारे में और भी जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा उनके और स्टाफ है। उनसे भी संपर्क करने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि डीएसपी प्रमोद खेस के नेतृत्व में नव सदस्य टीम पहुंची हुई है। जहां दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

 

#Anti Corruption Bureau#raids#residence#Assistant Commissione

Source : Agency

पाठको की राय