Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-सुकमा में दुकान का ताला तोड़कर लाखों का माल पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

सुकमा.

सुकमा जिले के नगर पंचायत कोण्टा में बीती रात दुकान का ताला तोड़कर एक अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मोबाइल डीएसएलआर समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी की हालांकि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अगले दिन जब दुकान के मालिक को चोरी की खबर लगी तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कोण्टा थाने पहुंचे मामले पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बता दें कि कोटा में चोरी की घटना कोई नई बात नहीं है पिछले दो महीने में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है जहां उड़ीसा और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली शबरी नदी में पुल बनने के बाद इन घटनाओं में इजाफा नजर आया है लगातार बढ़ते चोरी की वारदात को देखते हुए पुलिस ने नाइट पेट्रोलिंग बढ़ा दी है वही बाहर से आने वाले अनजान लोगों पर भी अब नजर बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया की जितनी भी चोरी की वारदातें हुई हैं उनमें ज्यादातर में बाहर से आ रहे लोगों पर शक जताया जा रहा है। शाम होते ही उड़ीसा पार से प्रोफेशनल चोर दुकानों की रेकी करते हैं और सूनसान माहौल होने के बाद घटना को अंजाम देते हैं। इससे पहले भी चोरी की एक घटना में शामिल आरोपी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था वह भी उड़ीसा का बताया जा रहा है।

 

#Chhattisgarh-Sukma#shop lock breaking

Source : Agency

पाठको की राय