Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सरकारी जमीन बेचकर लाखों रूपए ठगे, छह आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर.

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में शासकीय भूमि का अवैधानिक रूप से खरीदी बिक्री कर ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों ने खमतराई पास के शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया था। फिलहाल, मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। सरकंडा थाने में अमेरी सकरी थाने क्षेत्र के रहने वाले प्रार्थी रमेश कुमार वैष्णव ने पटवारी हल्का नम्बर 25 खमतराई राजस्व निरीक्षक मण्डल कोनी जिला बिलासपुर मे 15 अक्टूबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज की।

नायब तहसीलदार/कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिलासपुर के ज्ञापन क्रमांक 159/ना.तह./कार्य.दण्डा/ वा/2024 बिलासपुर दिनांक 15.10.2024 से प्राप्त निर्देश के पालन में मौजा खमतराई 25 स्थित शासकीय भूमि खसरा नम्बर 551 पर शरद यादव, संजय जायसवाल, द्वारा मधुसुदन राव, श्रीनिवासराव, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी, परमेश्वर सूर्यवंशी, चित्ररेखा साहू नाम के लोगो ने अवैध रूप से खरीदी बिक्री किये है। मामले में उपनिरीक्षक कृष्णा साहू ने बताया कि सरकंडा पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट पर मामले को विवेचना में लिया था। प्रकरण की गंभीरता से देखते हुये टीम तैयार कर आरोपियों से पूछताछ की। तो मामले सामने आया। जिसमें शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसुदन राव, श्रीनिवास राव, चित्ररेखा साहू, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

 

#Chhattisgarh-Bilaspur#government land selling#Lakhs rupees defrauded

Source : Agency

पाठको की राय