Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़-कोरिया में लोडिंग ऑटो और ट्रेलर वाहन की जोरदार टक्कर, दो सगे भाइयों की गई जान

कोरिया.

कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम महोरा में सब्जी वाहन और ट्रेलर वाहन में आपस में भिड़ंत हो गई। जहां पर पिकअप वाहन में बैठे दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप वाहन क्रमांक CG16CP3671 ट्रेलर क्रमांक CG15A7849 से टक्कर हुआ।

जहां तेंदुआ अवारापारा निवासी मूलचंद साहू के पुत्र अभिषेक साहू और अविनाश साहू की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृतक के बड़े पिता का बेटा घायल बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार, अभिषेक और अविनाश व छोटू अपने घर तेंदुआ आवरापारा से जमगहना बाजार के लिए पिकअप में सब्जी लोड कर जा रहे थे। तभी महोरा के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने दोनों की आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज इतनी जबरदस्त थी। आसपास का इलाका गूंज उठा। आवाज सुन ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तो अभिषेक वाहन के बाहर था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। अविनाश और छोटू गम्भीर चोट होने के कारण बेहोश थे। जिन्हें उपचार के लिए ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां अविनाश ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।

 

#Chhattisgarh-Korea#vehicle collided#two dies

Source : Agency

पाठको की राय