Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-कोरबा के ADM को पड़ा दिल का दौरा, होश आते ही बोले- करूंगा महाकुम्भ में स्नान

कोरबा।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला के एडीएम विक्रम कुमार जायसवाल को रविवार की देर रात मेले में अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन की स्थिति में मेला के सेक्टर दो स्थित केंद्रीय अस्पताल लाया गया। जहां इनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी।

वहीं चिकित्सकों ने ईसीजी की जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर बिना देर किए इलाज शुरू कर दिया। ऐसे में तीन से चार घंटे के बाद विक्रम कुमार जायसवाल को आराम मिल गया। हालांकि हालत में सुधार होने के बाद उन्होंने मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान करने की इच्छा जताई है। क्योंकि यह उनका संकल्प है।

 

#Chhattisgarh-Korba#ADM#heart attack

Source : Agency

पाठको की राय