Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-कोरबा में कुख्यात बदमाश सूरज हथठेल की संदिग्ध मौत, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

कोरबा.

कुख्यात बदमाश बुधवारी निवासी सूरज हथठेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव जिला मेडिकल कॉलेज में रखा हुआ है। बताया जा रहा है कि सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर पुलिसकर्मियों के द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। सूरज के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

हत्या के प्रयास के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस सूरज की तलाश कर रही थी। सूरज की मौत कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह समझ से परे है। मृतक सूरज के खिलाफ आधे दर्जन से अधिक मामले है दर्ज हैं। सूरज को पकड़ने के लिए काफी लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी। बुधवारी निवासी सूरज के सिविल लाइन थाना के अलावा कई थाना चौकी में अपराधिक मामले दर्ज हैं। अभी कुछ माह पहले ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत चौपाटी में सूरज ने अपने दोस्तों के साथ तीन युवकों को धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं, मुख्य आरोपी सूरज फरार था, जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी।सूरज की मौत कैसे हुई और किन परिस्थितियों में हुई है। अब तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल शव को जिला मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल प्रबंधन के द्वारा रखा गया है।

 

#Chhattisgarh-Korba#Suraj Haththeel#notorious criminal

Source : Agency

पाठको की राय