Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-कोरबा के नगर निगम अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पूर्व पार्षद से मांगी थी रकम

कोरबा.

नगर निगम कोरबा में पदस्थ डीसी सोनकर नामक इंजीनियर को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पता चला है कि पूर्व पार्षद मनक साहू ने एसीबी को सूचित किया था कि दरी जून में पदस्थ डीसी सोनकर द्वारा 21 लाख रुपए भुगतान करने के मामले में दो पर्सेंट कमीशन मांगा जा रहा था। 42000 की बजाय प्रार्थी द्वारा 35000 रुपए देने पर दोनों के मध्य सहमति बनी।

मनक साहू द्वारा इसकी जानकारी एसीबी की टीम को दे दी गई। योजना बद्ध तरीके से मनक साहू  नगर निगम  ऑफिस पहुंचा ।सोनकर ने मानक साहू से कहा कि वह जोन ऑफिस दर्री जाकर देवेंद्र स्वर्णकार नामक इंजीनियर को यह पैसे दे दें। मानक साहू ने जैसे ही 35000 रुपए दिए एसीबी की टीम ने देवेंद्र को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । डीसी सोनकर और देवेंद्र स्वर्णकार के विरुद्ध धारा 7,12 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

#Chhattisgarh-Korba#briber Municipal officer

Source : Agency

पाठको की राय