Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-कोरबा में युवतियों ने युवक को धुना, वीडियो वायरल करने को लेकर हुआ विवाद

कोरबा.

कोरबा के मध्य घंटाघर स्थित चौपाटी में एक युवक की कुछ युवतियों ने जमकर पिटाई कर दी। युवतियों का आरोप है कि युवक के द्वारा सोमवार को कनकी मेले में लड़कियों के बीच हुए विवाद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। इसके बाद से वह उसे युवक को ढूंढ रहे थे, फोन करने पर फोन भी नहीं उठा रहा था। अचानक उनका आमना-सामना घंटा घर स्थित ओपन थिएटर में आयोजित एक मेल कार्यक्रम में फिर से युवक से हो गया। जहां युवतियों ने युवक को लात-घूंसे और थप्पड़ से पीटना शुरू कर दिया।

इस नजारे को देखने लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि युवतियां युवक की किस बात पर पिटाई कर रही हैं। जब लोगों के द्वारा पूछा गया तो उन्होंने बताया कि युवक फेमस होने के लिए युवतियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर रहा है।
युवतियां युवक का कालर पकड़ कर इधर से उधर लेकर जा रही थीं। यह ड्रामा लगभग आधा घंटे तक चलता रहा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह भीड़भाड़ को वहां से हटाया और युवक और युवतियों को सिविल लाइन थाना लेकर पहुंची और उनसे पूछताछ की। बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल करने को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक के मोबाइल से बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कराया गया। वहीं, दोनों के परिजनों को सिविल लाइन थाना पुलिस में बुलाया गया।

 

#Chhattisgarh-Korba#Girls beat#video dispute

Source : Agency

पाठको की राय