Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-कोण्डागांव में विधायक लता उसेंडी ने दी सौगात, सामुदायिक भवन और बाउंड्री वॉल बनेगी

कोण्डागांव.

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने आज कोपाबेड़ा वार्ड में सामुदायिक भवन और बाउंड्री वॉल निर्माण का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर नगर में 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन और 5 लाख रुपए की लागत से डीएनके मैदान में बाउंड्री वॉल निर्माण की शुरुआत की गई।

कोपाबेड़ा में आयोजित भूमि पूजन समारोह के दौरान विधायक लता उसेंडी ने बताया कि सामुदायिक भवन और खेल मैदान के विकास से स्थानीय लोगों को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। डीएनके मैदान में बाउंड्री वॉल निर्माण खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा और मैदान के संरक्षण में सहायक होगा। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, पार्षद अंकुश जैन, संतोष पात्रे और भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने इन विकास कार्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह क्षेत्र की प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

#Chhattisgarh-Kondagaon#MLA Lata Usendi

Source : Agency

पाठको की राय