Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-कोंडागांव में बाइक सवार युवक चुराता है लेडीज अंडर गारमेंट्स, सीसीटीवी फूटेज से खुलाशे के बाद लोग परेशान

कोंडागांव.

आपने चोरी करने के कई तरीके देखे और सुने होंगे पर ऐसी खबर आप नहीं सुने होंगे। छत्तीसगढ़ में चोरी करने का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जायेंगे कि भला ऐसा भी कोई करता है पर ये खबर सौ प्रतिशत सही है। प्रदेश के केशकाल जिले में एक अजीबो गरीब चोरी की वारदात सामने आई है, जिसमें चोर कीमती सामानों की बजाय महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता है। यह चोर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

केशकाल नगर के बोरगांव में कुछ किराएदार रहते हैं, जो प्रतिदिन अपने कपड़े साफ कर घर के बाहर तार में सुखाते हैं। जब कपड़े उठाने का समय आता है, तो उन्हें अक्सर अपने अंडरगारमेंट्स गायब मिलते हैं। मकान मालिक ने घर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ है। शक होने पर एक दिन कैमरे की फुटेज में देखा गया कि एक युवक बाइक से आता है और आस-पास घूमता है। जब उसे कोई दिखाई नहीं देता, तो वह धीरे-धीरे घर के बाहर तार पर टंगे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स को निकालकर छुपाता है और फिर बाइक से फरार हो जाता है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। इस चोरी के बाद से किराएदार परेशान हैं और समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर उनके अंडरगारमेंट्स कहां गायब हो रहे हैं। अब इस वीडियो के सामने आने से चड्डी चोर का खुलासा हो गया है। हालांकि शर्म की वजह से महिलाओं ने अभी तक पुलिस थाने इस चोरी की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। चोर का यह अजीबो गरीब शौक से लोग हैरान हैं और चर्चा में कह रह हैं कि ऐसा भी भला कोई करता है। चोरी का ये कैसा शौक है। यह घटना आम चोरी की घटनाओं से बिल्कुल अलग है, जहां चोर कीमती सामानों की बजाय महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता है। हालांकि नगरवासी अब सतर्क हो गए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि इस चोर को जल्द पकड़ लिया जायेगा।

 

#Chhattisgarh-Kondagaon#ladies undergarments steals

Source : Agency

पाठको की राय