Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-बलरामपुर के शासकीय महाविद्यालय में मनाया कारगिल विजय दिवस, सैनिकों के पराक्रम को नमन

बलरामपुर.

शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में 25वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, महात्मा गांधी एवं मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्री भानूप्रकाश दीक्षित ने कारगिल विजय दिवस की शुभकामना देते हुए भारतीय सेना की परिस्थिति, दशा, शौर्य, विरता व देश के लिए समर्पण को विस्तार पूर्वक बताया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में उपस्थित अन्य लोगों ने भी कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना की वीरता का उल्लेख करते हुए उनकी अदम्य साहस व शौर्य से अवगत कराया। कारगिल युद्ध की विजय गाथा बताते हुए एकता व अनुशासन का संदेश दिया गया। इस असवर पर अतिथि के रूप में उपस्थित भूतपूर्व सैनिक श्री देवनंदन दीक्षित ने 1965 व 1971 ई. के युद्ध के अनुभव को साझा करते हुए विद्यार्थियों को देशभक्ति व देश प्रेम का संदेश दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एन.के. देवांगन के द्वारा कारगिल विजय दिवस की पृष्ठभूमि से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित भी किया गया।

 

#Chhattisgarh-Balrampur#Kargil Vijay Diwas#Government College

Source : Agency

पाठको की राय