Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़-कांकेर में महिला का अर्धनग्न भागते वीडियो वायरल, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर.

कांकेर जिले के पखांजुर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आयी हैं। जहां एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें रात के अँधेरे में गाँव की एक महिला जो अर्धनग्न अवस्था में अपने कपड़ो को हाथों में लेकर दौड़ रही हैं और उस महिला का गाँव के युवक द्वारा पीछा करते हुए अश्लील वीडियो बनायी जा रही है।

महिला युवक से वीडियो न बनाने की गुहार लगाती रही पर युवक द्वारा न केवल महिला का अश्लील वीडियो बनाया गया बल्कि उस वीडियो को वायरल भी किया गया।  जिसके बाद महिला पखांजूर थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला युवक से वीडियो नहीं बनाने की अपील करती रही लेकिन युवक को अपनी हरकत से बाज नहीं आया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वहीं महिला की शिकायत आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

 

#Chhattisgarh-Kanker#woman half naked

Source : Agency

पाठको की राय