Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-कबीरधाम एएसपी विकास कुमार सस्पेंड, लोहारीडीह कांड के आरोपी की जेल में मौत

कबीरधाम.

2020 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को कल देर रात कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा ने सस्पेंड कर दिया। आईपीएस अधिकारी विकास कुमार कबीरधाम जिले में बीते 7 माह से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर थे। इन्हे जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र लोहारीडीह कांड के मामले में सस्पेंड किया गया है।

दरअसल, बीते रविवार को लोहारीडीह गांव में हुए हत्याकांड व आगजनी के एक आरोपी की बुधवार को कवर्धा के जेल में संदिग्ध मौत हो गई थी। इस आरोपी को कवर्धा के जिला जेल में रखा गया था। आरोपी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में आने से पहले इसकी मौत हो गई थी। मृतक का नाम प्रशांत साहू उम्र 27 निवासी ग्राम लोहारीडीह है। मृतक का जिला अस्पताल में पीएम कराया गया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने मृतक के साथ मारपीट की थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। इस मामले को लेकर बुधवार को पूरे दिन जिले में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ था। कांग्रेस व साहू समाज ने जांच की मांग की थी। मामले को शांत करने के लिए आनन फानन में देर रात खुद डिप्टी सीएम विजय शर्मा को कवर्धा आना पड़ा। उनके साथ रायपुर से पूरी की पूरी होम मिनिस्ट्री की टीम आई थी। देर रात तक चली मीटिंग के बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एएसपी विकास कुमार को सस्पेंड करने की घोषणा की।

 

#Chhattisgarh-Kabirdham#ASP suspended#Vikas Kumar#Loharidih case

Source : Agency

पाठको की राय