Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में शीतलहर का कहर, बदला स्कूलों का समय

जांजगीर-चांपा।

शीतलहर की चपेट में आए जांजगीर-चांपा जिले में सुबह-सुबह स्कूल जाने में नौनिहालों को होने वाली दिक्कत को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है. कलेक्टर आकाश छिकारा की ओर से जारी आदेश सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलों पर भी लागू होगा. जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में स्कूल दो पाली में संचालित होगी.

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में दो पाली में संचालित होने वाले स्कूल में प्रथम पाली अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8.30 से 12 बजे तक और दूसरी पाली 12.15 से 4.15 तक संचालित होगी. वहीं शनिवार को प्रथम पाली दोपहर 12.15 से 4.15 तक और दूसरी पाली सुबह 8.30 से 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. एक पाली में संचालित होने वाली स्कूल का समय सोमवार से शुक्रवार 10 बजे से 4 बजे तक और शनिवार का समय सुबह 8.30 से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है.

 

#Chhattisgarh-Janjgir-Champa#severe cold

Source : Agency

पाठको की राय