Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में बच्ची की मौत, घर में खेलते समय डोमी सांप ने डसा

जांजगीर चांपा.

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम खटोला में घर के अंदर खेल रही बच्ची प्रिंसी धीवर की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। सांप के काटने के बाद प्रिंसी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम खटोला में मंगलवार की देर शाम रात करीबन 7 बजे प्रिंसी धीवर अपने घर में खेल रही थी। वही लाइट भी बंद था इस बीच डोमी नमक जहरीले सांप ने प्रिंसी को काटा लिया। मगर परिजनों को लगा की किसी तार के कटी होगी। इस बीच वह सो गई करीबन आधा घंटा बाद जब उल्टी होने से तबियत बिगड़ी तब पता चला की सांप में कटा है। जिसके बाद बच्ची प्रिंसी का उपचार के लिए झड़ फूल कराया गया। आज बुधवार की सुबह 7 बजे परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे थे जहा डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया। घटना की जानकारी अकलतरा थाने में दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

#Chhattisgarh-Janjgir Champa#snake bite

Source : Agency

पाठको की राय