Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय को सीने में उठा दर्द, इलाज के दौरान हुई मौत

जगदलपुर.

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में काम करने वाले 41 वर्षीय वार्ड बॉय की बीती रात दिल में अचानक दर्द उठने से मौत हो गई। देवनारायन पुजारी, जो वर्तमान में लालबाग में रह रहे थे और कोंडागांव जिले के ग्राम सलना के निवासी थे। अपनी आठ वर्षीय बेटी समृद्धि के साथ खेल रहे थे। जब उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ।

उनकी पत्नी ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और उन्हें बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही देवनारायन की मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही अस्पताल और उनके घर में शोक की लहर छा गई। परिजनों ने बताया कि देवनारायन की अचानक मौत से उनके परिवार में गहरा सदमा लगा है। सहकर्मियों और परिजनों ने तुरंत महारानी अस्पताल में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा।

 

#Chhattisgarh-Jagdalpur#chest pain#ward boy

Source : Agency

पाठको की राय