छत्तीसगढ़-जगदलपुर में प्रेमिका महिला की हत्या, मर्दानगी का मजाक उड़ाने पर प्रेमी ने उतारा मौत के घाट
जगदलपुर.
जगदलपुर में करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम मरेठा में रहने वाली एक महिला का शव खेत में पाया गया। जहां जांच के दौरान पता चला कि महिला का गला घोंटकर हत्या की गई है। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि 14 सितंबर से लेकर 17 सितम्बर के बीच अरुण पांडेय के खेत में एक महिला का शव पाया गया, जांच पड़ताल में पता चला कि महिला का नाम प्रमिला उर्फ केदे 30 वर्ष निवासी मरेठा है इसके अलावा महिला को उसके पति ने छोड़ भी दिया था।
पुलिस ने जांच के दौरान पता चला कि महिला का एक युवक जागेश्वर के साथ काफी अच्छी दोस्ती भी थी, साथ ही वह अधिकतर महिला के साथ देखा जाता था। वहीं घटना के बाद से युवक भी गांव से फ़रार बताया जा रहा था, पुलिस ने सायबर की मदद से आरोपी तक पहुँची। युवक जागेश्वर कश्यप उर्फ छोटू 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था महिला ने उसकी मर्दानगी का मजाक बनाया जिसकी वजह से उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर दिया है।
#Chhattisgarh-Jagdalpur#Girlfriend woman murdered#manliness fun

पाठको की राय